samachar91

कोविड-19 के सक्रिय मामले घटकर 22,28,724 हुए; पिछले 24 घंटे में सक्रिय मामलों में 1,14,428 की कमी आयी

PIB Delhi भारत में कोविड-19 के सक्रिय मामलों की संख्या गिरकर आज 22,28,724 हो गयी। 10 मई 2021 को अपने आखिरी चरम पर पहुंचने के बाद से सक्रिय मामलों की संख्या में कमी आयी है।

पिछले 24 घंटे में सक्रिय मामलों की संख्या में कुल 1,14,428 की कमी आयी है। यह अब देश के कुल कोविड पॉजिटिव मामलों का केवल 8.04 प्रतिशत है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0012N41.jpg

दैनिक नये मामलों की संख्या में लगातार देखी जा रही कमी के साथ भारत में अब लगातार 13वें दिन कोविड-19 के नये मामलों की संख्या तीन लाख से कम दर्ज की गयी। पिछले दो दिनों से नये मामलों की संख्या दो लाख से कम दर्ज की जा रही है। पिछले 24 घंटे में 1,73,790 नये मामले सामने आए।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0022SIH.jpg

साथ ही भारत में बीमारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की दैनिक संख्या कोविड-19 के दैनिक नए मामलों से लगातार 16वें दिन ज्यादा हैं। पिछले 24 घंटे में बीमारी से 2,84,601 लोग स्वस्थ हुए हैं।

पिछले 24 घंटे में दैनिक नये मामलों की तुलना में बीमारी से 1,10,811 ज्यादा लोग स्वस्थ हुए हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0030KT2.jpg

भारत में महामारी शुरू होने के बाद से पहले ही कुल 2,51,78,011 लोगों में कोविड-19 ठीक हो चुका है और पिछले 24 घंटे में बीमारी से कुल 2,84,601 लोग स्वस्थ हुए हैं। बीमारी से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर भी बेहतर होकर 90.80 प्रतिशत हो गयी है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004S1NJ.jpg

     भारत में पिछले 24 घंटे में कुल 20,80,048 जांच हुई जिसके साथ अब तक हुए जांच की कुल संख्या 34.11 करोड़ है।

     जहां एक तरफ पूरे देश में कोविड की जांच बढ़ गयी है, वहीं दूसरी तरफ साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट भी लगातार घट रहा है। साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट इस समय 9.84 प्रतिशत है जबकि दैनिक पॉजिटिविटी रेट घटकर आज 8.36 प्रतिशत हो गया। यह लगातार पांच दिनों से 10 प्रतिशत से कम बना हुआ है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image005CYV0.jpg

     भारत में राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण के तहत आज देश में कोविड-19 के टीके की दी जा चुकी खुराक की संख्या 20.89 करोड़ से ज्यादा गयी। भारत अमेरिका के बाद 20 करोड़ खुराक का ऐतिहासिक मुकाम हासिल करने वाला दूसरा देश है।

     अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार आज सुबह 7 बजे तक 29,72,971 सत्रों में कोविड-19 के टीके की कुल 20,89,02,445 खुराक दी जा चुकी हैं।

इनमें ये शामिल हैं:

एससीडब्ल्यूपहली खुराक98,43,534
दूसरी खुराक67,60,010
एएफडब्ल्यूपहली खुराक1,54,62,813
दूसरी खुराक84,63,622
आयु वर्ग 18-44 वर्षपहली खुराक1,67,66,581
 दूसरी खुराक298
आयु वर्ग 45-60 वर्षपहली खुराक6,45,90,833
 दूसरी खुराक1,03,52,228
60 वर्ष से ज्यादापहली खुराक5,81,15,492
दूसरी खुराक1,85,47,034
कुल 20,89,02,445

एमजी/एम/पीके/डीसी

error: Content is protected !!