14 ऑक्सीजन प्लांट और 3 लाख से अधिक रेमेडिसविर कोविड-19 का मुकाबला करने के लिए राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों में पहुंचाया गया है

PIB Delhi : विश्व समुदाय कोविड महामारी की दूसरी लहर में संक्रमण के मामलों की संख्या में अभूतपूर्व वृद्धि की चुनौतियों से निपटने और आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए भारत के प्रयासों का समर्थन करते हुए लगातार मदद कर रहा है। केंद्र सरकार निरंतर यह सुनिश्चित करती रही है कि, इस संकटपूर्ण समय के दौरान उसके राहत कार्यों को तेज़ी से आगे बढ़ने के लिए राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों को वैश्विक सहायता व राहत सामग्री का आवंटन और आपूर्ति प्रभावी ढंग से तथा तत्‍काल किया जाए। 

अब तक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 6,608 ऑक्‍सीजन कनसेनट्रेटर, 3,856 ऑक्‍सीजन सिलेंडर, 14 ऑक्‍सीजन जनरेशन प्लांट, 4,330 वेंटीलेटर / बाई  पीएपी / सी पीएपी और 3 लाख से ज्यादा रेमेडिसविर शीशियों को अब तक वितरित किया जा चुका है।

राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान का तीसरा चरण आगे बढ़ रहा है और देश में अब तक कोविड वैक्सीन के 16.94 करोड़ से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं। 

स्वास्थ्य कार्यकर्तापहली खुराक95,41,654
दूसरी खुराक64,63,620
अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्तापहली खुराक1,39,43,558
दूसरी खुराक77,32,072
18 से 44 वर्षआयु समूहपहली खुराक17,84,869
54-60 वर्ष आयु समूहपहली खुराक5,50,75,720
दूसरी खुराक64,09,465
60 वर्ष से अधिकपहली खुराक5,36,34,743
दूसरी खुराक1,48,53,962
कुल16,94,39,663

देश में अब तक कुल टीकाकरण की 66.78 प्रतिशत खुराक दस राज्यों के लोगों को दी गई हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001134N.jpg

18-44 वर्ष आयु वर्ग के 2,94,912 लाभार्थियों ने आज कोविड वैक्सीन का पहला टीका लगवाया और पिछले 24 घंटों के दौरान 30 राज्यों तथा केंद्रशासित प्रदेशों में कुल 17,84,869 टीके लगाए गए। नीचे दी गई तालिका में अब तक 18-44 वर्ष की आयु के लिए दी गई वैक्सीन की संख्या दर्शाई गई है।

क्रम संख्याराज्यकुल
1अंडमान और निकोबार द्वीप समूह823
2आंध्र प्रदेश519
3असम70,853
4बिहार295
5चंडीगढ़2
6छत्तीसगढ1,026
7दिल्ली3,01,483
8गोवा1,126
9गुजरात2,70,225
10हरियाणा2,30,831
11हिमाचल प्रदेश14
12जम्मू और कश्मीर28,650
13झारखंड81
14कर्नाटक10,368
15केरल209
16लद्दाख86
17मध्य प्रदेश29,320
18महाराष्ट्र3,84,904
19मेघालय2
20नगालैंड2
21ओडिशा41,929
22पुदुचेरी1
23पंजाब3529
24राजस्थान2,71,964
25तमिलनाडु12,904
26तेलंगाना500
27त्रिपुरा2
28उत्तर प्रदेश1,17,821
29उत्तराखंड19
30पश्चिम बंगाल5,381
 कुल17,84,869

पिछले 24 घंटों में 20 लाख से अधिक लोगों का कोविड टीकाकरण किया गया।

टीकाकरण अभियान के 113वें दिन (08 मई, 2021 को) 20,23,532 टीके लगाए गए। टीकाकरण के 16,722 सत्रों में 8,37,695पात्र लाभार्थियों को पहलीखुराक और 11,85,837 लाभार्थियों को वैक्सीन की दूसरी खुराक दी गई।

दिनांक 08 मई, 2021 (दिन- 113)

स्वास्थ्य कार्यकर्तापहली खुराक18,043
दूसरी खुराक32,260
अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्तापहली खुराक75,052
दूसरी खुराक82,798
18-44 वर्षपहली खुराक2,94,912
45 से 60 वर्षपहली खुराक3,25,811
दूसरी खुराक5,23,299
60 वर्ष से अधिकपहली खुराक1,23,877
दूसरी खुराक5,47,480
कुल उपलब्धिपहली खुराक8,37,695
दूसरी खुराक11,85,837

भारत में आज तक 1,83,17,404 कोविड रोगी ठीक हो चुके हैं। देश में कोविड से स्वस्थ होने की दर 82.15 प्रतिशतहै।

पिछले 24 घंटों में 3,86,444 कोविड मरीज स्वस्थ हुए हैं।

स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या में 10 राज्यों का योगदान 75.75 प्रतिशत है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0025FR5.jpg

पिछले 24 घंटों में 4,03,738 नए रोगी सामने आये हैं।

पिछले 24 घंटों मेंदस राज्यों का नये मामलों में 71.75 प्रतिशतयोगदान रहा है।

महाराष्ट्र में सबसे अधिक 56,578 दैनिक नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसके बाद कर्नाटक से 47,563 और केरल में 41,971 नए मरीज सामने आए।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003267P.jpg

देश भर में अब तक कुल 30.22 करोड़ से अधिक नमूनों की जांच की गई है, जबकि दैनिक पॉजिटिविटी दर 21.64 प्रतिशतहै, जैसे कि नीचे दिए गए ग्राफ दर्शाया गया है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0042TRP.jpg

भारत में कुल सक्रिय मरीजों की संख्या 37,36,648 तक पहुंच गई है। यह देश के कुल पॉजिटिव मामलों का 16.76 प्रतिशतहिस्सा है। पिछले 24 घंटों में कुल सक्रिय मामलों में 13,202 मामलों की वृद्धि दर्ज की गई है।

भारत के कुल सक्रिय मामलों में 13 राज्यों का 82.94 प्रतिशतहिस्सा है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image005LYLR.jpg

देश में कोविड से मृत्यु दर कम हो रही है और वर्तमान में यह 1.09 प्रतिशतहै।

पिछले 24 घंटों में 4092 कोविड मरीजों की मौत हुई है।

अब हो रही मौतों में 74.93 प्रतिशतरोगी दस राज्यों से हैं। महाराष्ट्र में इस महामारी से मरने वालों की संख्या 864 है। वहीं कर्नाटक में इसबीमारीसे482 लोगों की मृत्यु हुई है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image00676Z2.jpg

20 राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों में प्रति मिलियन जनसंख्या पर होने वाली मौतों की संख्या राष्ट्रीय औसत (176) से कम है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image00767QY.jpg

16 राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों में प्रति मिलियन जनसंख्या पर होने वाली मृत्यु राष्ट्रीय औसत से अधिक है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image008VLFY.jpg

चार राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 से किसी भी रोगी की मौत की सूचना नहीं है। ये दमन और दीव तथा दादरा और नगर हवेली, अरुणाचल प्रदेश, मिज़ोरम और लक्षद्वीप हैं।

एमजी/एएम/आर/डीसी

error: Content is protected !!