samachar91.com

नीचे जाने के रुझान के साथ सक्रिय मामले और घटकर 23,43,152 हुए; पिछले 24 घंटे में सक्रिय मामलों में 76,755 की कमी आयी

PIB Delhi भारत में कोविड-19 के सक्रिय मामलों की संख्या गिरकर अब 23,43,152 हो गयी। 10 मई 2021 को अपने आखिरी चरम पर पहुंचने के बाद से सक्रिय मामलों की संख्या में कमी आयी है।

पिछले 24 घंटे में सक्रिय मामलों की संख्या में कुल 76,755 की कमी आयी है। यह देश के कुल कोविड पॉजिटिव मामलों का केवल 8.50 प्रतिशत है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001DTEV.jpg

दैनिक नये मामलों की संख्या में लगातार देखी जा रही कमी के साथ भारत में अब लगातार 12वें दिन कोविड-19 के नये मामलों की संख्या तीन लाख से कम दर्ज की गयी।

पिछले 24 घंटे में 1,86,364 नये मामले सामने आए।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002OUZG.jpg

साथ ही भारत में बीमारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की दैनिक संख्या कोविड-19 के दैनिक नए मामलों से लगातार 15वें दिन ज्यादा हैं। पिछले 24 घंटे में बीमारी से 2,59,459 लोग स्वस्थ हुए हैं। पिछले 24 घंटे में दैनिक नये मामलों की तुलना में बीमारी से 73,095 ज्यादा लोग स्वस्थ हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003B4PH.jpg

भारत में आज बीमारी से कुल 2,59,459 लोगों के स्वस्थ होने के साथ अब तक कुल 2,48,93,410 लोगों में कोविड-19 ठीक हुआ है। बीमारी से उबरने की राष्ट्रीय दर भी बेहतर होकर 90.34 प्रतिशत हो गयी है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004ZN2Q.jpg

     भारत में पिछले 24 घंटे में कुल 20,70,508 जांच हुई जिसके साथ अब तक हुए जांच की कुल संख्या 33.90 करोड़ है।

     जहां एक तरफ पूरे देश में कोविड की जांच बढ़ गयी है, वहीं दूसरी तरफ साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट भी लगातार घट रहा है। साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट इस समय 10.42 प्रतिशत है जबकि दैनिक पॉजिटिविटी रेट घटकर आज 9 प्रतिशत हो गया। यह लगातार चार दिनों से 10 प्रतिशत से कम बना हुआ है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image005654I.jpg

     भारत में राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण के तहत आज देश में कोविड-19 के टीके की दी जा चुकी खुराक की संख्या 20.57 करोड़ हो गयी। भारत अमेरिका के बाद 20 करोड़ खुराक का ऐतिहासिक मुकाम हासिल करने वाला दूसरा देश है।

     अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार आज सुबह सात बजे तक 29,38,367 सत्रों में कोविड-19 के टीके की कुल 20,57,20,660 खुराक दी जा चुकी हैं।

इनमें ये शामिल हैं:

एससीडब्ल्यूपहली खुराक98,28,401
दूसरी खुराक67,48,360
एएफडब्ल्यूपहली खुराक1,53,49,658
दूसरी खुराक84,25,730
आयु वर्ग 18-44 वर्षपहली खुराक1,52,65,022
आयु वर्ग 45-60 वर्षपहली खुराक6,36,22,329
दूसरी खुराक1,02,22,521
60 वर्ष से ज्यादापहली खुराक5,77,84,682
दूसरी खुराक1,84,73,957
कुल 20,57,20,660

एमजी/एम/पीके/डीसी

error: Content is protected !!