hunza valley

उत्तरी पाकिस्तान में हिमस्खलन में ऑस्ट्रियाई पर्वतारोही की मौत: पुलिस

शिमशल, पाकिस्तान समाचार : उत्तरी पाकिस्तान में गुरुवार को हिमस्खलन की चपेट में आने से एक ऑस्ट्रियाई पर्वतारोही की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। चीन की सीमा से लगे गिलगित-बाल्टिस्तान क्षेत्र में एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल शिमशाल घाटी में ट्रेकिंग के दौरान वे हिमस्खलन की चपेट में आ गए ।

हुंजा पुलिस प्रमुख जहूर अहमद ने बताया, कि हादसे में एक महिला पर्वतारोही और गाइड घायल हो गए, जब कि एक ऑस्ट्रियाई पर्वतारोही की मौत हो गई। अहमद ने कहा कि दोनों घायल खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।

मृतक और घायल व्यक्ति की पहचान क्रमश: 28 वर्षीय फीनेलर इलियास और 25 वर्षीय केर्बर रमोना के रूप में हुई है। उन्हें बेस कैंप में स्थानांतरित कर दिया गया। अभियान को 4 अक्टूबर को बेस कैंप में वापस आना था, लेकिन खराब मौसम के कारण इसकी वापसी में देरी हुई।

error: Content is protected !!