मुख्यमंत्री की स्वीकृति सीकर की उप तहसील नेछवा तहसील में क्रमोन्नत
राजस्थान समाचार : मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने सीकर जिले की नेछवा उप तहसील को तहसील कार्यालय मेेंं क्रमोन्नत करने की मंजूरी दी है।
श्री गहलोत के इस निर्णय से लोगों को स्थानीय स्तर पर ही तहसील कार्यालय से संबंधित राजस्व कार्यों के निष्पादन में आसानी होगी। नवीन तहसील नेछवा में 5 भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्त, 16 पटवार मण्डल एवं 63 राजस्व ग्राम शामिल होेंगे।
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2021-22 के राज्य बजट पर बहस के जवाब में मुख्यमंत्री ने नेछवा उप तहसील कार्यालय को क्रमोन्नत करने की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री की इस स्वीकृति से स्थानीय लोगों एवं जनप्रतिनिधियों की मांग पूरी हो सकेगी।
—-