corona news

कोविड-19 से स्वस्थ होने वालो की संख्या में निरंतर बढ़ोत्तरी जारी, पिछले 24 घंटों में 3 लाख से अधिक लोग स्वस्थ हुए

PIB Delhi : देश भर में कोविड की होने वाली जांचों की संख्या आज 29.16 करोड़ से अधिक हो गईं। अभी तक 29,16,47,037 जांचे की जा चुकी हैं। भारत में कोविड-19 से अब तक 1,62,93,003 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

पिछले 24 घंटों में दर्ज की गई 3,00,732 रिकवरी के साथ राष्ट्रीय रिकवरी दर 81.77 प्रतिशत हो गई है।

नई रिकवरी के 73.49 प्रतिशत में दस राज्यों की भागीदारी है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0015AQY.jpgभारत के सक्रिय मामलों की ट्रैजेक्टरी नीचे प्रदर्शित की गई है और दैनिक पोजिटिविटी दर अब 21.19 प्रतिशत हो गई है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0020X6J.jpg
https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0031AYA.jpg

पिछले 24 घंटों में 3,68,147 नए मामले दर्ज किए गए।

महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, राजस्थान और बिहार सहित दस राज्यों की नए मामलों में 73.78 प्रतिशत भागीदारी है।

महाराष्ट्र ने 56,647 दैनिक नए मामलों के साथ सर्वाधिक संख्या दर्ज कराई है। 37,733 मामलों के साथ कर्नाटक दूसरे स्थान पर जबकि 31,959 नए मामलों के साथ केरल तीसरे स्थान पर है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004IHLD.jpg

भारत के कुल सक्रिय मामले 34,13,642 तक पहुंच चुके हैं। अब यह देश के कुल पॉजिटिव मामलों का 17.13 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में कुल सक्रिय मामलों में 63,998 मामलों की शुद्ध बढोतरी दर्ज की गई है।

महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, हरियाणा और बिहार सहित 12 राज्यों की भारत के कुल सक्रिय मामलों के 81.46 प्रतिशत में भागीदारी है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image00590P0.jpg

राष्ट्रीय मृत्यु दर में लगातार गिरावट देखी जा रही है और वर्तमान में यह 1.10 प्रतिशत है तथा गिरावट निरंतर जारी है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image00681FX.jpg

पिछले 24 घंटों में, 3,417 मौतें दर्ज की गईं।

नई मौतों के 74.54 प्रतिशत में 10 राज्यों की भागीदारी है। महाराष्ट्र में सर्वाधिक मौतें (669) दर्ज की गईं जबकि इसके बाद दिल्ली (407) और उत्तर प्रदेश (288) में सर्वाधिक दैनिक मौतें हुईं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image007AWGV.jpg

तीन राज्यों ने पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 से एक भी मृत्यु दर्ज नहीं कराई है। ये हैं-दमन एवं दीव तथा दादर नागर हवेली, लक्षद्वीप और अरुणाचल प्रदेश।

***

एमजी/एएम/एसकेजे

error: Content is protected !!