corona

कोरोना में वृद्धि जारी, 24 घंटों में 62,258 नए मामले

PIB Delhi , Latest News in Hindi 2021-03-27
छह राज्यों महाराष्ट्र, पंजाब, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, गुजरात और मध्य प्रदेश ने कोविड के दैनिक नए मामलों में वृद्धि जारी है। इन 6 राज्यों में दर्ज नए मामलों में इनका योगदान 79.57 प्रतिशत है।

पिछले 24 घंटों में 62,258 नए मामले सामने आए है।

महाराष्ट्र में सबसे अधिक 36,902 दैनिक नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसके बाद पंजाब 3,122 जबकि छत्तीसगढ़ में 2,665 नए मामले सामने आए हैं।

नीचे उल्लिखित 10 राज्‍यों में कोरोना के मामलों में बढ़ोत्‍तरी दर्ज की जा रही है।

देश में आज कोरोना के सक्रिय मामले (केस लोड) 4,52,647 है। यह कुल पॉजिटिव मामलों का 3.8 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में कुल सक्रिय मामलों (केस लोड) में 31,581 मामलों की बढ़ोतरी हुई है।

देश में कोरोना के कुल सक्रिय मामलों में महाराष्ट्र, केरल और पंजाब का समग्र योगदान 73 प्रतिशत है।

दूसरी ओर, भारत में कुल टीकाकरण कवरेज 5.8 करोड़ को पार कर गया है।

आज सुबह 7 बजे तक अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार 5.81 करोड़ (5,81,09,773) वैक्सीन खुराक 9,45,168 सत्रों के माध्यम से दिलाई गई है। इनमें 80,96,687 स्वास्थ्यकर्मी (पहली खुराक), 51,44,011 स्वास्थ्यकर्मी (दूसरी खुराक), 87,52,566 फ्रंटलाइन वर्कर्स (पहली खुराक) और 35,39,144 फ्रंटलाइन वर्कर्स (दूसरी खुराक) ले चुके हैं। 61,72,032 लाभार्थी (पहली खुराक) वे हैं जिनकी उम्र 45 साल से अधिक है और वे किसी न किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं`। 60 वर्ष से अधिक आयु के 2,64,05,333 से अधिक लाभार्थी हैं।

स्वास्थ्यकर्मी फ्रंटलाइन वर्क्रस 45-60 साल से अधिक उम्र के गंभीर बीमारियों से पीड़ित लाभार्थी 60 वर्ष से अधिक उम्र के लाभार्थी कुल
पहली खुराक दूसरी खुराक पहली खुराक दूसरी खुराक पहली खुराक पहली खुराक
80,96,687 51,44,011 87,52,566 35,39,144 61,72,032 2,64,05,333 5,81,09,773

भारत (25 मार्च, 2021 को) टीकाकरण की संख्या के मामले में दुनिया में दूसरे स्थान पर है।

नीचे दिया गया ग्राफ़ भारत और अन्य देशों में टीकाकरण अभियान की गति की तुलना दर्शाता है।

भारत में अब तक दी गई समग्र वैक्सीन खुराक का 60 प्रतिशत हिस्सा आठ राज्यों से है। महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और गुजरात ने 50 लाख टीकाकरण के मानदंड को पार कर लिया है।

प्रारंभिक रिपोर्ट के मुताबिक देशभर में कोविड-19 टीकाकरण के 70वें दिन 26,05,333 से अधिक वैक्सीन की खुराक दी गई (26 मार्च 2021)। इनमें 43,281 सत्रों के जरिये 24,25,146 स्वास्थ्यकर्मी और फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीके की पहली खुराक दी गई और 1,80,187 स्वास्थ्यकर्मी और फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीके की दूसरी खुराक लगाई जा चुकी है।

26 मार्च 2021
स्वास्थ्यकर्मी फ्रंटलाइन वर्कर्स 45-60 साल से अधिक उम्र के गंभीर बीमारियों से पीड़ित लाभार्थी 60 वर्ष से अधिक उम्र के लाभार्थी कुल लाभार्थी
पहली खुराक दूसरी खुराक पहली खुराक दूसरी खुराक पहली खुराक पहली खुराक पहली खुराक दूसरी खुराक
62,140 39,613 1,52,585 1,40,574 5,72,260 16,38,161 24,25,146 1,80,187

देश में औसत दैनिक खुराक में निरंतर वृद्धि दिखाई दे रही है।

भारत में ठीक होने वालों की समग्र संख्या आज  1,12,95,023 हो गई है। राष्ट्रीय रिकवरी दर 94.84 प्रतिशत है।

पिछले 24 घंटों में 30,386 मामले ठीक हुए हैं।

महाराष्ट्र में एक दिन में 17,019 मामले ठीक होने की सुचना मिली।

पिछले 24 घंटों में कोविड से 291 लोगों की मौत हुईं है।

पांच राज्यों में कोरोना से होने वाली नई मौतों का हिस्सा 75.6 प्रतिशत है। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा मौतें (112) दर्ज हुईं है। इसके बाद पंजाब में रोजाना 59 मौतें हुई हैं।

चौदह राज्यों/ केंद्र शासित प्रदेशों में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 से किसी भी व्यक्ति की मौत की सूचना नहीं मिली है। इन राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में असम, ओडिशा, पुदुचेरी, लद्दाख (केंद्र शासित), दमण और दीव, दादरा और नागर हवेली, लक्षद्वीप, मणिपुर, त्रिपुरा, सिक्किम, मेघालय, मिजोरम, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, नागालैंड और अरुणाचल प्रदेश हैं।

****

एमजी/एएम/डीवी

error: Content is protected !!