पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा पाँच कर्मचारियों को भावभीनी विदाई

भोपाल समाचार। पुलिस मुख्‍यालय की विभिन्‍न शाखाओं से माह जनवरी में सेवानिवृत्‍त पाँच कर्मचारियों को पुलिस महानिदेशक श्री विवेक जौहरी सहित अन्‍य वरिष्‍ठ अधिकारियों ने सोमवार को भावभीनी विदाई दी। पुलिस महानिदेशक श्री जौहरी ने सभी को पुष्प गुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट किए और उनके स्वस्थ एवं सुखी जीवन की कामना की। सेवानिवृत्‍त कर्मचारियों को उनके विभिन्‍न स्‍वत्‍व (क्‍लेम) भुगतान के आदेश भी प्रदान किए गये।

      पुलिस मुख्‍यालय के खुला प्रांगण में आयोजित विदाई समारोह में अतिरिक्‍त पुलिस महानिदेशक श्री जी.पी.सिंह, श्री आदर्श कटियार, श्री विजय कटारिया सहित अन्‍य अधिकारी, कर्मचारी एवं सेवानिवृत्‍त कर्मचारियों के परिजन उपस्थित थे।

पुलिस मुख्‍यालय से सेवानिवृत्‍त उप निरीक्षक (अ) श्री देवेन्‍द्र सिंह पवार, उपनिरीक्षक (अ) श्रीमती मंजुला वर्मा, उप निरीक्षक (कार्य.) श्री हरिशंकर वर्मा, सहायक उपनिरीक्षक श्री रघुवीर प्रसाद शर्मा एवं सहायक उपनिरीक्षक श्री रामराज मिश्रा को पुलिस मुख्‍यालय परिवार ने शुक्रवार को भावभीनी विदाई दी।

सहायक पुलिस महानिरीक्षक कल्‍याण शाखा डॉ. अंशुमन अग्रवाल ने सेवानिवृत्‍त कर्मचारियों के कार्यकाल पर प्रकाश डाला। विदाई समारोह में मौजूद अधिकारियों ने सभी सेवानिवृत्‍त कर्मचारियों की मेहनत और लगन की सराहना की।

error: Content is protected !!