भारत ने टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण के तहत 18-44 साल के आयु को एक करोड़ टीके देने के साथ एक बड़ा ऐतिहासिक मुकाम हासिल किया

PIB Delhi भारत ने कोविड-19 महामारी के खिलाफ अपनी लड़ाई में आज एक ऐतिहासिक मुकाम हासिल किया। देश में कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण के तहत 18-44 वर्ष आयु समूह के लोगों को एक करोड़ से ज्यादा (1,06,21,235) खुराक दे दी गयीं। जांच, बीमारी का पता लगाने, उपचार और कोविड उपयुक्त व्यवहार के साथ-साथ महामारी की रोकथाम और प्रबंधन के लिए टीकाकरण भारत सरकार की व्यापक रणनीति का एक अभिन्न स्तंभ है। कोविड-19 टीकाकरण की तीसरे चरण की उदारीकृत और त्वरित रणनीति का कार्यान्वयन 1 मई 2021 से शुरू हो गया है।

क्रम संख्याराज्यTotal
1अंडमान-निकोबार द्वीप समूह4,082
2आंध्र प्रदेश8,891
3अरुणाचल प्रदेश17,777
4असम4,33,615
5बिहार12,27,279
6चंडीगढ़18,613
7छत्तीसगढ़7,01,945
8दादरा-नगर हवेली18,269
9दमन-दीव19,802
10दिल्ली9,15,275
11गोवा30,983
12गुजरात6,89,234
13हरियाणा7,20,681
14हिमाचल प्रदेश40,272
15जम्मू-कश्मीर37,562
16झारखंड3,69,847
17कर्नाटक1,97,693
18केरल30,555
19लद्दाख      3,845
20लक्षद्वीप1,770
21मध्य प्रदेश7,72,873
22महाराष्ट्र7,06,853
23मणिपुर9,110
24मेघालय23,142
25मिजोरम10,676
26नगालैंड7,376
27ओडिशा3,06,167
28पुदुचेरी5,411
29पंजाब3,70,413
30राजस्थान13,17,060
31सिक्किम6,712
32तमिलनाडु53,216
33तेलंगाना654
34त्रिपुरा53,957
35उत्तर प्रदेश10,70,642
36उत्तराखंड2,20,249
37पश्चिम बंगाल1,98,734
कुल1,06,21,235

भारत में देशव्यापी टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण का विस्तार होने के साथ अब तक दिए गए कोविड-19 टीके की कुल खुराक की संख्या आज 19.60 करोड़ से ज्यादा हो गयी।

अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार आज सुबह सात बजे तक 28,16,725 सत्रों में कोविड-19 के टीके की कुल 19,60,51,962 खुराक दी जा चुकी हैं। इनमें वे 97,60,444 स्वास्थ्य सेवा कर्मी (एचसीडब्ल्यू) शामिल हैं, जिन्होंने वैक्सीन की पहली खुराक ली है और 67,06,890 ऐसे एचसीडब्ल्यू भी शामिल हैं, जिन्होंने वैक्सीन की दूसरी खुराक ले ली है। इसके अलावा पहली खुराक लेने वाले 1,49,91,357 अग्रिम पंक्ति के कर्मी (एफएलडब्ल्यू), दूसरी खुराक लेने 83,33,774 एफएलडब्ल्यू, और 18 से 44 साल के आयु समूह में पहली खुराक लेने वाले 1,06,21,235 लोग शामिल हैं। इसके साथ-साथ 45 से 60 वर्ष की आयु के पहली खुराक लेने वाले और दूसरी 6,09,11,756 खुराक लेने वाले 98,18,384 लाभार्थियों के साथ-साथ 5,66,45,457 पहली खुराक लेने वाले और 1,82,62,665 दूसरी खुराक लेने वाले 60 वर्ष की आयु से ज्यादा के लाभार्थी भी शामिल हैं।

एससीडब्ल्यूपहली खुराक97,60,444
दूसरी खुराक67,06,890
एएफडब्ल्यूपहली खुराक1,49,91,357
दूसरी खुराक83,33,774
आयु वर्ग 18-44 वर्षपहली खुराक1,06,21,235
आयु वर्ग 45-60 वर्षपहली खुराक6,09,11,756
दूसरी खुराक98,18,384
60 वर्ष से ज्यादापहली खुराक5,66,45,457
दूसरी खुराक1,82,62,665
कुल 19,60,51,962

देश में अभी तक दी गई कुल खुराक में 10 राज्यों का 66.30 प्रतिशत योगदान है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001FEJC.jpg

भारत में लगातार 11वें दिन कोविड-19 से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या संक्रमण के नये मामलों से ज्यादा थी। पिछले 24 घंटे में बीमारी से 3,02,544 लोग स्वस्थ हुए।

बीमारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की कुल संख्या आज 2,37,28,011 हो गयी। बीमारी से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 88.69 प्रतिशत हो गयी।

स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या में 10 राज्यों की 72.23 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0027ILO.jpg

एक और सकारात्मक घटनाक्रम के तहत भारत में दर्ज किए जा रहे कोविड-19 के दैनिक नए मामले लगातार आठवें दिन तीन लाख से कम हैं। कोविड-19 संक्रमण के दैनिक नये मामलों और बीमारी से स्वस्थ होने के दैनिक मामलों के बीच का अंतर आज कम होकर 80,229 हो गया।

नीचे दिया गया ग्राफ संक्रमण के दैनिक नये मामलों और बीमारी से स्वस्थ होने के दैनिक मामलों से जुड़ी इस स्थिति को दिखाता है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0039O7K.jpg

पिछले 24 घंटे में 2,22,315 नए मामले दर्ज किए गए।

पिछले 24 घंटे में सामने आए नए मामलों में 10 राज्यों की 81.08 प्रतिशत हिस्सेदारी है। तमिलनाडु में सबसे ज्यादा 35,483 और उसके बाद महाराष्ट्र में 26,672 नए मामले दर्ज किए गए।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0048UJR.jpg

नीचे दिया गया ग्राफ भारत में कोविड-19 के सक्रिय मामलों से जुड़ी स्थिति को दिखाता है। 10 मई 2021 को अपने आखिरी चरम पर पहुंचने के बाद से सक्रिय मामलों की संख्या में कमी आयी है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image005H12R.jpg

भारत में कोविड-19 के सक्रिय मामलों की संख्या गिरकर आज 27,20,716 हो गयी। यह देश के कुल कोविडपॉजिटिव मामलों का 10.17 प्रतिशत है।

पिछले 24 घंटे में सक्रिय मामलों की संख्या में कुल 84,683 की कमी आयी है।

देश के कुल सक्रिय मामलों में आठ राज्यों की हिस्सेदारी 71.62 प्रतिशत है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image006QKIJ.jpg

     भारत में पिछले 24 घंटे में कुल 19,28,127 जांच हुई जिसके साथ अब तक हुए जांच की कुल संख्या 33,05,36,064 है। आज पॉजिटिविटी रेट 8.09 प्रतिशत है। साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट भी गिरकर 12.66 प्रतिशत हो गया।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image007900V.jpg

राष्ट्रीय मृत्यु दर इस समय 1.14 प्रतिशत है।

पिछले 24 घंटों में 4,454 मौतें हुई हैं।

नई मौतों में दस राज्यों की हिस्सेदारी 79.52 प्रतिशत है। महाराष्ट्र में सबसे अधिक 1,320 लोगों की मृत्यु हुई। इसके बाद कर्नाटक में 624 मौतें हुईं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image008DDFI.jpg

18 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में मृत्यु दर राष्ट्रीय औसत (1.14 प्रतिशत) से कम है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0096HAJ.jpg

18 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में मृत्यु दर राष्ट्रीय औसत से ज्यादा है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image010YE1F.jpg

एमजी/एम/पीके/डीसी

error: Content is protected !!