corona news

भारत के टीकाकरण अभियान ने देशभर में 7.5 करोड़ खुराकों की ऐतिहासिक उपलब्धि अर्जित की

आज सुबह 7 बजे तक की अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार देश में कोविड-19 के लिए लगाए गए टीकों की कुल संख्या 7,59,79,651 (11,99,125 सत्रों के जरिए) पहुंच गई है।

इनमें 89,82,974 स्वास्थ्य कर्मचारी (पहली खुराक), 53,19,641, एचसीडब्ल्यू (दूसरी खुराक), 96,86,477 अग्रिम पंक्ति कार्यकर्ता (पहली खुराक) और 40,97,510 एफएलडब्ल्यू (दूसरी खुराक) तथा 45 वर्ष से अधिक उम्र के 4,70,70,019 (पहली खुराक) तथा 8,23,030 (दूसरी खुराक) लाभार्थी शामिल हैं।

कुल टीकाकरण संख्या में 6.5 करोड़ से अधिक (6,57,39,470) पहली खुराक है, जबकि दूसरी खुराक की संख्या भी 1 करोड़ से अधिक (1,02,40,181) हो गई है।

एचसीडब्ल्यूएफएलडब्ल्यू45 वर्ष से अधिककुल
पहली खुराकदूसरी खुराकपहली खुराकदूसरी खुराकपहली खुराकदूसरी खुराक
89,82,97453,19,64196,86,47740,97,5104,70,70,0198,23,0307,59,79,651

टीकाकरण अभियान के 78वें दिन (03 अप्रैल, 2021), 27,38,972 टीके लगाए गए। इनमें से 24,80,031 लाभार्थियों को टीके की पहली खुराक दी गई जबकि 2,58,941 लाभार्थियों ने टीके की दूसरी खुराक प्राप्त की।

दिनांक:  03 अप्रैल, 2021
एचसीडब्ल्यूएफएलडब्ल्यू45 वर्ष से अधिककुल उपलब्धि
पहली खुराकदूसरी खुराकपहली खुराकदूसरी खुराकपहली खुराकदूसरी खुराकपहली खुराकदूसरी खुराक
43,14322,1161,02,0961,04,16723,34,7921,32,65824,80,0312,58,941

अब तक लगाए गए कुल टीकों के 60.19 प्रतिशत में आठ राज्यों की भागीदारी है। भारत में लगाए गए कुल टीकों में केवल महाराष्ट्र की 9.68 प्रतिशत भागीदारी है।

नीचे दिया गया ग्राफ राज्यों के बीच पहली एवं दूसरी खुराक का वितरण प्रदर्शित करता है। केवल महाराष्ट्र में ही 65,59,094 पहली खुराक तथा 7,95,150 दूसरी खुराक वितरित की गई है।

पिछले 24 घंटों में कोविड के 93,249 नये दैनिक मामले दर्ज  किए गए। इन नये मामलों के 80.96 प्रतिशत आठ राज्यों- महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, दिल्ली, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और गुजरात से हैं।

महाराष्ट्र ने 49,447 दैनिक नये मामलों के साथ सर्वाधिक संख्या दर्ज कराई है। 5,818 की संख्या के साथ छत्तीसगढ़ का स्थान इसके बाद आता है जबकि कर्नाटक में 4,373 नये मामले दर्ज किए गये।

जैसा कि नीचे प्रदर्शित किया गया है कि 12 राज्य दैनिक नये मामलों में बढ़ोत्तरी दर्शा रहे हैं। 

भारत कोविड-19 मामलों के दोगुने होने के समय में काफी तेज वृद्धि दर्शा रहा है। 04 अप्रैल, 2021 तक यह 115.4 दिन है। 

भारत के कुल सक्रिय मामले 6,91,597 तक पहुंच चुके हैं। अब यह देश के कुल पॉजिटिव मामलों का 5.54 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में कुल सक्रिय मामलों में 32,688 मामलों की शुद्ध बढ़ोत्तरी दर्ज की गई।

पांच राज्यों अर्थात महाराष्ट्र, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, केरल एव पंजाब की देश के कुल सक्रिय मामलों में 76.41 प्रतिशत भागीदारी है। देश के कुल सक्रिय मामलों में से अकेले महाराष्ट्र की आधे से अधिक (58.19 प्रतिशत) की भागीदारी है।

भारत की कुल रिकवरी आज   1,16,29,289 तक पहुंच चुकी है। राष्ट्रीय रिकवरी दर 93.14 प्रतिशत है।

पिछले 24 घंटों में 60,048  रिकवरी दर्ज की गई।

पिछले 24 घंटों में 513 मौतें दर्ज की गईं।

नई मौतों में आठ राज्यों की 85.19 प्रतिशत की भागीदारी है। महाराष्ट्र में अधिकतम मौतें (277) दर्ज की गई जबकि पंजाब में 49 दैनिक मौतें हुईं।

पिछले 24 घंटों में 14 राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों में कोविड-19 से कोई मौत दर्ज नहीं कराई गई है। ये राज्य हैं- ओडिशा, असम, पुदुचेरी, लद्दाख (केन्द्र शासित प्रदेश), दमन एवं दीव तथा दादर नागर हवेली, नगालैंड, मेघालय, मणिपुर, त्रिपुरा, सिक्किम, लक्षद्वीप, मिजोरम, अण्डमान एवं निकोबार द्वीप समूह तथा अरुणाचल प्रदेश

****

एमजी/एएम/एसकेजे/डीसी

error: Content is protected !!