corona news

बीते चौबीस घंटों में 49.16 लाख से अधिक टीके लगाए गए

PIB Delhi पिछले 24 घंटों में 49.16 लाख से अधिक (49,16,801)वैक्सीन की खुराक देने के साथ ही भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 172.81करोड़ (1,72,81,49,447) से अधिक हो गया।इस उपलब्धि को 1,93,53,556 टीकाकरण सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया है।

आज सुबह 7 बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार कुल टीकाकरण का विवरण इस प्रकार से है:

स्वास्थ्य कर्मीपहली खुराक1,03,99,410
दूसरी खुराक99,30,634
 प्रीकॉशन खुराक38,78,308
    अग्रिम पंक्ति के कर्मीपहली खुराक1,84,05,152
दूसरी खुराक1,73,74,818
 प्रीकॉशन खुराक53,58,037
  15-18 वर्ष आयु वर्गपहली खुराक5,20,32,858
 दूसरी खुराक1,47,92,245
   18-44 वर्ष आयु वर्गपहली खुराक54,80,44,294
दूसरी खुराक42,63,39,386
  45-59 वर्ष आयु वर्गपहली खुराक20,16,19,377
दूसरी खुराक17,62,74,802
      60 वर्ष से अधिक आयु वर्गपहली खुराक12,58,81,409
दूसरी खुराक10,98,24,107
प्रीकॉशन खुराक79,94,610
    प्रीकॉशन खुराक 1,72,30,955
कुल 1,72,81,49,447

पिछले 24 घंटों में 1,17,591 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 4,15,85,711हो गई है।

नतीजतन, भारत में स्वस्थ होने की दर 97.55 प्रतिशत है।

पिछले 24 घंटे में 44,877 नए मरीज सामने आए हैं।

वर्तमान में 5,37,045 सक्रिय रोगी हैं। वर्तमान में ये सक्रिय मामले देश के कुल पुष्टि वाले मरीजों का 1.26 प्रतिशत हैं।

देश भर में जांच क्षमता का विस्तार लगातार जारी है। पिछले 24 घंटों में कुल 14,15,279 जांच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 75.07 करोड़ (75,07,35,858) जांच की गई हैं।

देश भर में जांच क्षमता को बढ़ाया गया है, साप्ताहिकपुष्टिवालेमामलोंकीदर4.46प्रतिशतहै, दैनिकरूपसेपुष्टिवालेमामलोंकीदर3.17प्रतिशतहै।

*****

एमजी/एएम/एजे

error: Content is protected !!