corona

पिछले छह दिनों में पांचवीं बार 24 घंटे में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या नए कोविड मरीजों से अधिक

PIB Delhi भारत में कोविड-19 महामारी से आज तक 2,07,95,335 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, राष्ट्रीय रिकवरी दर 84.25 प्रतिशत पहुंच गई है।

बीते 24 घंटे में 3,62,437 कोविड मरीज स्वस्थ हुए हैं। यह पिछले छह दिनों में पांचवीं बार ऐसा हुआ है जब ठीक होने वाले मरीजों की संख्या नए संक्रमित मरीजों से अधिक है।

नई रिकवरी के 70.94 प्रतिशत में दस राज्यों की भागीदारी है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0017EDO.jpg

भारत के कुल सक्रिय मामले कम हो कर 36,18,458 रह गए हैं हैं। अब यह देश के कुल पॉजिटिव मामलों का 14.66 प्रतिशत है।

पिछले 24 घंटों में कुल सक्रिय मामलों में 55,344 मामलों की शुद्ध गिरावज दर्ज की गई है।

10 राज्यों की भारत के कुल सक्रिय मामलों के 74.69 प्रतिशत में भागीदारी है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002O3ZO.jpg

नीचे दिया गया ग्राफ पिछले 24 घंटों में राज्यों के लिए सक्रिय मामलों में गिरावट को दर्शा रहा है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003R8J8.jpg

पॉजिटिविटी दर में भी गिरावट का रुझान है जो अब 16.98 प्रतिशत पर है जो नीचे दिखाया गया है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003R8J8.jpg

राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण के तहत देश में आज तक  18.22 करोड़ से अधिक लोगों को कोविड-19 का टीका लगाया जा चुका है।

आज सुबह 7 बजे तक की अंतिम रिपोर्ट के अनुसार, 26,55,003 सत्रों के दौरान कुल 18,22,20,164 टीके खुराक दी गई हैं। टीकाकरण लाभार्थियों की कुल संख्या में वे 96,42,278 एचसीडब्ल्यू शामिल हैं, जिन्होंने वैक्सीन की पहली खुराक ली है और 66,41,047 ऐसे एचसीडब्ल्यू भी शामिल हैं, जिन्होंने वैक्सीन की दूसरी खुराक ले ली है। इसके अलावा पहली खुराक लेने वाले 1,44,25,044 एफएलडब्ल्यू, दूसरी खुराक लेने वाले 81,86,568 एफएलडब्ल्यू में 18 से 44 साल के आयु समूह में पहली खुराक लेने वाले 48,25,799 लोग शामिल हैं। इसके साथ-साथ 45 से 60 वर्ष की आयु के पहली खुराक लेने वाले 5,71,61,076 और दूसरी खुराक लेने वाले 90,66,862 लाभार्थियों के साथ-साथ 5,44,69,599 पहली खुराक लेने वाले और 1,78,01,891 दूसरी खुराक लेने 60 वर्ष की आयु से ज्यादा के लाभार्थी भी शामिल हैं।

एचसीडब्ल्यूएफएलडब्ल्यू18-44 वर्षकाआयुवर्ग45-60 वर्षकाआयुवर्ग60 सालसेअधिककुल
पहलीखुराकदूसरीखुराकपहलीखुराकदूसरीखुराकपहलीखुराकपहलीखुराकदूसरीखुराकपहलीखुराकदूसरीखुराकक
96,42,27866,41,0471,44,25,04481,86,56848,25,7995,71,61,07690,66,8625,44,69,5991,78,01,89118,22,20,164

देश में अभी तक दी गई कुल खुराक में 10 राज्यों की हिस्सेदारी 66.76 प्रतिशत है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image005VBLW.jpg

राष्ट्रीय टीकारण अभियान के तीसरे चरण के तहत 18-44 वर्ष के आयु वर्ग के 5,62,130 लाभार्थियों ने पिछले 24 घंटों में कोविड वैक्सीन की पहली खुराक प्राप्त की है। वहीं, टीकारण की शुरुआत से लेकर अब तक 18-44 वर्ष के आयु वर्ग के कुल 48,25,799 लोगों ने 32 राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों में टीकाकरण कराया है। नीचे दी गई तालिका में अब तक 18-44 वर्ष आयु वर्ग को दी जाने वाली कुल टीके की खुराक दिखाई गई है।

क्रमांकराज्यकुल
1अंडमानएंडनिकोबारद्वीप1,181
2आंध्रप्रदेश3,443
3असम1,96,690
4बिहार6,23,255
5चंडीगढ़1,938
6छत्तीसगढ1,028
7दादराऔरनगरहवेली2,992
8दमनऔरदीव3,137
9दिल्ली5,78,140
10गोवा5,800
11गुजरात4,82,501
12हरियाणा4,20,625
13हिमाचलप्रदेश14
14जम्मूऔरकश्मीर31,188
15झारखंड73,436
16कर्नाटक1,13,335
17केरल1,553
18लद्दाख570
19मध्यप्रदेश1,81,722
20महाराष्ट्र6,48,674
21मेघालय3,884
22नगालैंड4
23उड़ीसा1,39,177
24पुदुचेरी2
25पंजाब6,961
26राजस्थान7,17,784
27तमिलनाडु31,356
28तेलंगाना500
29त्रिपुरा2
30उत्तरप्रदेश4,14,736
31उत्तराखंड1,08,125
32पश्चिमबंगाल32,046
कुल48,25,799

पिछले 24 घंटों में 17 लाख से अधिक लोगों को टीकाकरण किया गया है। टीकाकरण अभियान के 120वें दिन (15 मई, 2021) 17,33,232 टीके की खुराक दी गई। कुल 16,027 सत्रों में, 11,30,928 लाभार्थियों को पहली खुराक और 6,02,304 लाभार्थियों को उनकी दूसरी खुराक दी गई।

दिनांक 15 मई, 2021 (दिन-120)

एचसीडब्ल्यूपहली खुराक14,093
दूसरी खुराक18,622
एफएलडब्ल्यूपहली खुराक56,699
दूसरी खुराक35,560
18-44 वर्षपहली खुराक5,62,130
45 से 60 वर्षपहली खुराक3,48,678
दूसरी खुराक3,05,017
60 वर्ष से अधिकपहली खुराक1,49,328
दूसरी खुराक2,43,105
कुल उपलब्धिपहली खुराक11,30,928
दूसरी खुराक6,02,304

बीते 24 घंटे में 3,11,170 नए मामले समाने आए हैं।

बीते 24 घंटों में दस राज्यों ने कुल नए मामलों में से 74.7 प्रतिशत नए मामले दर्ज किए गए

कर्नाटक ने एक दिन में सबसे अधिक 41,664 नए मामले दर्ज किए हैं। इसके बाद महाराष्ट्र में 34,848 जबकि तमिलनाडु में 33,658 नए मामले सामने आए हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image006CW68.jpg

राष्ट्रीय मृत्यु दर वर्तमान में 1.09 प्रतिशत पर स्थिर है।

पिछले 24 घंटों में 4,077 मृत्यु हुई हैं।

दस राज्यों से नई मृत्यु के मामले 75.55 प्रतिशत है। महाराष्ट्र में सर्वाधिक (960) इसके बाद कर्नाटक में 349 लोगों की मौत दर्ज की गई हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image007HUO2.jpg

इसके साथ ही कोरोना महामारी से मुकाबला करने के लिए विदेशों से प्राप्त राहत सामग्री को तेजी से क्लियर कर राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को भेजा रहा है। कुल 10,953 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, 13,169 ऑक्सीजन सिलेंडर, 19 ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र, 6,835 वेंटिलेटर/बीआई पीएपी; 4.9 लाख रेमेडिसविर की शीशियों को अब तक सड़क और हवाई मार्ग से भेजा / वितरित किया गया है।

एमजी/एएम/एके/डीसी

error: Content is protected !!