Lata Mangeskar

92 वर्ष की आयु में स्वर कोकिला लता मंगेशकर का निधन

Lata Mangeshkar News, Samachar91 : स्वर सम्रागी लता मंगेशकर का आज सुबह 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनकी बहन उषा मंगेशकर ने यह जानकारी दी। पिछले काफी समय से वह मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थीं। सूत्रों के अनुसार सुबह 8.12 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। ज्ञात हो की पिछले माह उनमे कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थीं।

मीडिया के हवाले से मिली खबर के अनुसार , ब्रीच कैंडी अस्पताल में उनका इलाज कर रहे डॉ. प्रतीत समदानी ने लता मंगेशकर के निधन के कारण के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मंगेशकर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था, जिसके चलते उनका निधन हुआ। उन्हें जनवरी में निमोनिया और कोरोना वायरस से पीड़ित होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

दयालु और स्नेही लता दीदी हमें छोड़कर चली गई : मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैं अपना दुख शब्दों में व्यक्त नहीं कर सकता हूं। दयालु और स्नेही लता दीदी हमें छोड़कर चली गई हैं। वह हमारे देश में एक खालीपन छोड़ गई है जिसे भरा नहीं जा सकता। आने वाली पीढ़ियां उन्हें भारतीय संस्कृति के एक दिग्गज के रूप में याद रखेंगी, जिनकी सुरीली आवाज में लोगों को मंत्रमुग्ध करने की अद्वितीय क्षमता थी।

error: Content is protected !!