स्वस्थ होने की वर्तमान दर 96.95 प्रतिशत

corona samachar (PIB Delhi ) : पिछले 24 घंटों में 46.44 लाख से अधिक (46,44,382)वैक्सीन की खुराक देने के साथ ही भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 171.28करोड़ (1,71,28,19,947) से अधिक हो गया।इस उपलब्धि को 1,90,41,308 टीकाकरण सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया है।

आज सुबह 7 बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार कुल टीकाकरण का विवरण इस प्रकार से है:

स्वास्थ्य कर्मीपहली खुराक1,03,98,679
दूसरी खुराक99,16,566
 प्रीकॉशन खुराक37,74,605
    अग्रिम पंक्ति के कर्मीपहली खुराक1,84,03,692
दूसरी खुराक1,73,47,897
 प्रीकॉशन खुराक50,68,860
  15-18 वर्ष आयु वर्गपहली खुराक5,08,96,400
 दूसरी खुराक1,05,23,483
   18-44 वर्ष आयु वर्गपहली खुराक54,65,63,415
दूसरी खुराक42,13,47,177
  45-59 वर्ष आयु वर्गपहली खुराक20,13,26,926
दूसरी खुराक17,51,89,201
      60 वर्ष से अधिक आयु वर्गपहली खुराक12,56,52,278
दूसरी खुराक10,91,38,465
प्रीकॉशन खुराक72,72,303
    प्रीकॉशन खुराक 1,61,15,768
कुल 1,71,28,19,947

पिछले 24 घंटों में 1,67,882 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 4,11,80,751हो गई है।

नतीजतन, भारत में स्वस्थ होने की दर 96.95 प्रतिशत है।

पिछले 24 घंटे में 67,084 नए मरीज सामने आए हैं।

वर्तमान में 7,90,789 सक्रिय रोगी हैं। वर्तमान में ये सक्रिय मामले देश के कुल पुष्टि वाले मरीजों का 1.86 प्रतिशत हैं।

देश भर में जांच क्षमता का विस्तार लगातार जारी है। पिछले 24 घंटों में कुल 15,11,321 जांच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 74.61 करोड़ (74,61,96,071) जांच की गई हैं।

देश भर में जांच क्षमता को बढ़ाया गया है, साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 6.58 प्रतिशत है, दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर 4.44 प्रतिशत है।

*****

एमजी/एएम/एजे

error: Content is protected !!