corona

पिछले 24 घंटों में टीके की 34 लाख से अधिक खुराक दिए जाने के साथ टीका लगवाने वाले लोगों की कुल संख्या 9.80 करोड़ से अधिक

PIB Delhi : आज देशभर में कोविड-19 के टीके की खुराक दिए जाने की कुल संख्या 9.80 करोड़ से अधिक हो गई है।

आज सुबह 7 बजे तक की अंतरिम रिपोर्ट के अनुसार, 14,75,410 सत्रों के माध्यम से कुल 9,80,75,160 टीके की खुराकें दी गई हैं। इनमें 89,88,373 स्वास्थ्य कर्मियों ने टीके की पहली खुराक और 54,79,821 स्वास्थ्य कर्मियों ने टीके की दूसरी खुराक, 98,67,330 अग्रिम मोर्चे के कार्यकर्ताओं ने टीके की पहली खुराक, 46,59,035 अग्रिम मोर्च के कार्यकर्ताओं ने टीके की दूसरी खुराक, 60 वर्ष से अधिक उम्र वाले 3,86,53,105 लाभार्थियों ने टीके की पहली खुराक और 15,90,388 लाभार्थियों ने टीके की दूसरी खुराक और 45 से 60 वर्ष की उम्र के 2,82,55,044 लाभार्थियों ने टीके की पहली खुराक और 5,82,064 लाभार्थियों ने टीके की दूसरी खुराक ली।

स्वास्थ्यकर्मीफ्रंटलाइन वर्क्रस45-60 साल से अधिक उम्रके गंभीर बीमारियों से पीड़ित लाभार्थी60 वर्ष से अधिक उम्र के लाभार्थीकुल
पहली खुराकदूसरी खुराकपहली खुराकदूसरी खुराकपहली खुराकदूसरी खुराकपहली खुराकदूसरी खुराक 
89,88,37354,79,82198,67,33046,59,0352,82,55,0445,82,0643,86,53,10515,90,3889,80,75,160

देश में अब तक कुल टीके की 60.62 प्रतिशत खुराकें 8 राज्यों में दी गई हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001RS7F.jpg

पिछले 24 घंटे के दौरान 34 लाख से अधिक टीके की खुराकें दी गई।

टीकाकरण मुहिम के 84वें दिन (09 अप्रैल 2021) को 34,15,055 टीके की खुराकें दी गई। 46,207 सत्रों के माध्यम से 30,06,037 लाभार्थियों ने पहली खुराक और 4,09,018 लाभार्थियों ने दूसरी खुराक ली।

9 अप्रैल 2021
स्वास्थ्यकर्मीफ्रंटलाइन वर्कर्स45 से <60 साल60 वर्ष से अधिक उम्रकुल लाभार्थी
पहली खुराकदूसरी खुराकपहली खुराकदूसरी खुराकपहली खुराकदूसरी खुराकपहली खुराकदूसरी खुराकपहली खुराकदूसरी खुराक
11,97529,05153,1521,11,69719,79,51754,5049,61,3932,13,76630,06,0374,09,018

वैश्विक स्तर पर दैनिक खुराकों की संख्या के संदर्भ में, भारत प्रतिदिन औसत 38,93,288 टीके की खुराक दिए जाने के साथ शीर्ष पर बना हुआ।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002S9WH.jpg

भारत में दैनिक नये मामलों का बढ़ना जारी है। पिछले 24 घंटे में 1,45,384 नये मामले दर्ज किए गए।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003T7V5.jpg

दस राज्यों- महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, मध्य प्रदेश, गुजरात और राजस्थान- में कोविड-19 के दैनिक नये मामलों में वृद्धि दिखाई दे रही है। नये मामलों का 82.82 प्रतिशत इन्हीं दस राज्यों में ही है।

महाराष्ट्र में सबसे अधिक 58,993 दैनिक नये मामले दर्ज किए गए हैं। इसके बाद छत्तीसगढ़ में 11,447 जबकि उत्तर प्रदेश में 9,587 नये मामले दर्ज किए गए हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004UFR7.jpg

भारत में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 10,46,631 तक पहुंच गई है। यह देश में कुल पॉजिटिव मामलों का अब 7.93 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में कुल सक्रिय मामलों की संख्या में से 67,023 मामले कम हुए।

भारत में कुल सक्रिय मामलों का कुल 72.23 प्रतिशत पांच राज्यों महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश और केरल में है। देश में कुल सक्रिय मामलों का 51.23 प्रतिशत अकेले महाराष्ट्र से है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image00564OJ.jpg

देश के दस जिलों में कुल सक्रिय मामलों के 45.65 प्रतिशत हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image006TB41.jpg

भारत में आज तक कुल स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 1,19,90,859 है। राष्ट्रीय स्तर पर रिकवरी दर 90.80 प्रतिशत है।

पिछले 24 घंटे में 77,567 मरीज स्वस्थ हुए।

दैनिक मौतें की संख्या में लगातार उछाल देखा जा रहा है। पिछले 24 घंटों में 794 मौतें दर्ज की गई।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image007AD2I.jpg

दस राज्यों में कोविड से होने वालीं मौतों का हिस्सा 86.78 प्रतिशत है। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा मौतें (301) दर्ज हुईं हैं। जिसके बाद छत्तीसगढ़ में 91 दैनिक मौतें दर्ज की गई हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0087KU5.jpg

बारह राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 से कोई मृत्यु दर्ज नहीं की गई। इनमें पुडुचेरी, लद्दाख (केन्द्र शासित), दमन एवं दीव एवं दादरा नगर हवेली, नगालैंड, त्रिपुरा, मेघालय, सिक्कम, मिजोरम, मणिपुर, लक्षद्वीप, अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह और अरुणाचल प्रदेश शामिल है।

****

एमजी/एएम/डीवी

error: Content is protected !!