crime news

राष्ट्रपति ने होली की शुभकामनाएं दी

PIB Delhi : भारत के राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद ने होली की पूर्व संध्या पर अपने संदेश में कहा: “होली के शुभ अवसर पर, मैं भारत और विदेशों में रह रहे सभी नागरिकों को शुभकामनाएं देता हूं।

रंगों का त्योहार होली, वसंत के मौसम का एक प्रमुख त्योहार है। यह सामाजिक सद्भाव का त्योहार है जो लोगों की जिंदगी में खुशी, आनंद और आशा को एक साथ लाकर जश्न मनाने का मौका देता है। यह हमें सामाजिक एकीकरण और बंधुत्व का संदेश देता है। साथ ही, यह न्यू इंडिया बनाने के लिए लोगों को एक साथ आने के लिए भी प्रेरित करता है जो एकता, समानता और सद्भाव की नींव पर बनाया गया है।          

जोश और उत्साह के इस त्योहार को राष्ट्रीयता की भावना को और मजबूत करना चाहिए जो हमारी सांस्कृतिक विविधता का अभिन्न अंग है। ”

एमजी/एएम/एके/एनके


error: Content is protected !!