corona news

देश भर में कोविड-19 के टीके की अब तक 19 करोड़ से ज्यादा खुराक दी गयीं

PIB Delhi भारत में देशव्यापी टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण का विस्तार होने के साथ अब तक दिए गए कोविड-19 टीके के कुल खुराक की संख्या आज 19 करोड़ (19,18,79,503) से ज्यादा हो गयी।

अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार आज सुबह सात बजे तक 27,53,883 सत्रों में कोविड-19 के टीके की कुल 19,18,79,503 खुराक दी जा चुकी हैं। इनमें वे 97,24,339 स्वास्थ्य सेवा कर्मी (एचसीडब्ल्यू) शामिल हैं, जिन्होंने वैक्सीन की पहली खुराक ली है और 66,80,968 ऐसे एचसीडब्ल्यू भी शामिल हैं, जिन्होंने वैक्सीन की दूसरी खुराक ले ली है। इसके अलावा पहली खुराक लेने वाले 1,47,91,600 अग्रिम पंक्ति के कर्मी (एफएलडब्ल्यू), दूसरी खुराक लेने 82,85,253 एफएलडब्ल्यू, और 18 से 44 वर्ष आयु समूह में पहली खुराक लेने वाले 86,04,498 लोग शामिल हैं। इसके साथ-साथ 45 से 60 वर्ष की आयु के पहली खुराक लेने वाले 5,98,35,256 और दूसरी खुराक लेने वाले 95,80,860 लाभार्थियों के साथ-साथ 5,62,45,627 पहली खुराक लेने वाले और 1,81,31,102 दूसरी खुराक लेने वाले 60 वर्ष की आयु से ज्यादा के लाभार्थी भी शामिल हैं।

एससीडब्ल्यूपहली खुराक97,24,339
दूसरी खुराक66,80,968
एएफडब्ल्यूपहली खुराक1,47,91,600
दूसरी खुराक82,85,253
आयु वर्ग 18-44 वर्षपहली खुराक86,04,498
आयु वर्ग 45-60 वर्षपहली खुराक5,98,35,256
दूसरी खुराक95,80,860
60 वर्ष से ज्यादापहली खुराक5,62,45,627
दूसरी खुराक1,81,31,102
कुल19,18,79,503

देश में अभी तक दी गई कुल खुराक में 10 राज्यों का 66.32 प्रतिशत योगदान है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001Y85V.jpg

भारत में पिछले 24 घंटे में 20.61 लाख से ज्यादा जांच हुई जो अब तक किसी एक दिन में हुई सबसे ज्यादा जांच है। इस उपलब्धि के साथ भारत ने कल बना अपना रिकॉर्ड तोड़ दिया।

दैनिक पॉजिटिविटी रेट गिरकर 12.59 प्रतिशत हो गया।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0025BA8.jpg

भारत में लगातार आठवें दिन कोविड-19 से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या संक्रमण के नये मामलों से ज्यादा थी। पिछले 24 घंटे में बीमारी से 3,57,295 लोग स्वस्थ हुए।

बीमारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की कुल संख्या आज 2,27,12,735 हो गयी। स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 87.25 प्रतिशत हो गयी।

स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या में 10 राज्यों की 74.55 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003AM7T.jpg

एक और सकारात्मक घटनाक्रम के तहत भारत में दर्ज किए जा रहे कोविड-19 के दैनिक नए मामले लगातार पांचवें दिन तीन लाख से कम हैं।

पिछले 24 घंटे में 2,59,551 नए मामले दर्ज किए गए।

पिछले 24 घंटे में सामने आए नए मामलों में 10 राज्यों की 76.66 प्रतिशत हिस्सेदारी है। तमिलनाडु में सबसे ज्यादा 35,579 और उसके बाद केरल में 30,491 नए मामले दर्ज किए गए।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0043L64.jpg

दूसरी तरफ भारत में कोविड-19 के सक्रिय मामलों की संख्या गिरकर आज 30,27,925हो गयी। यह देश के कुल पॉजिटिव मामलों का 11.63 प्रतिशत है।

पिछले 24 घंटे में सक्रिय मामलों की संख्या में 1,01,953 की कमी आयी है।

देश के कुल सक्रिय मामलों में आठ राज्यों की हिस्सेदारी 69.47 प्रतिशत है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image005FH3H.jpg

एजी/एम/पीके/डीसी

error: Content is protected !!