पिछले 24 घंटों में 36.7 लाख टीकों के साथ भारत ने एक दिन में सर्वाधिक टीकाकरण कवरेज दर्ज कराया

PIB Delhi : पिछले 24 घंटों में 36.7 लाख से अधिक टीकाकरण कवरेज के साथ भारत ने एक दिन में सर्वाधिक संख्या दर्ज कराते हुए अपने टीकाकरण मुहिम में एक बड़ी उपलब्धि अर्जित की है।

     टीकाकरण अभियान के 76वें दिन (01 अप्रैल, 2021) 36,71,242 टीके लगाए गए। इनमें से 33,65,597 लाभार्थियों को पहली खुराक के लिए 51,215 सत्रों में टीके लगाए गए और 3,05,645 लाभार्थियों ने टीके की दूसरी खुराक प्राप्त की।

दिनांक: 1 अप्रैल, 2021
एचसीडब्ल्यूएफएलडब्ल्यूसह-रुग्णता के साथ 45 से 60 वर्ष60 वर्ष से अधिककुल उपलब्धि
पहली खुराकदूसरी खुराकपहली खुराकदूसरी खुराकपहली खुराकदूसरी खुराकपहली खुराकदूसरी खुराकपहली खुराकदूसरी खुराक
45,97633,8601,78,8501,51,83819,46,94821,55211,93,82398,39533,65,5973,05,645

आज सुबह 7 बजे तक की अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार, 11,37,456 सत्रों के जरिए कुल मिलाकर 6.87 करोड़ (6,87,89,138) से अधिक टीके लगाये जा चुके हैं। इनमें विशिष्ट सह-रुग्णताओं के साथ 45 वर्ष से अधिक उम्र के 83,06,269 एचसीडब्ल्यू (पहली खुराक), 52,84,564 एचसीडबल्यू (दूसरी खुराक), 93,53,021 एफएलडब्ल्यू (पहली खुराक) और 40,97,634 एफएलडब्ल्यू (दूसरी खुराक), 97,83,615 (पहली खुराक) और 39,401 (दूसरी खुराक) लाभार्थी तथा 60 वर्ष से अधिक उम्र के 3,17,05,893 (पहली खुराक) तथा 2,18,741 (दूसरी खुराक) लाभार्थी शामिल हैं।

एचसीडब्ल्यूएफएलडब्ल्यूसह-रुगणता के साथ 45 से 60 वर्ष60 वर्ष से अधिककुल
पहली खुराकदूसरी खुराकपहली खुराकदूसरी खुराकपहली खुराकदूसरी खुराकपहली खुराकदूसरी खुराक
83,06,26952,84,56493,53,02140,97,63497,83,61539,4013,17,05,8932,18,7416,87,89,138

     अभी तक लगाए गए कुल टीकों में से 59.58 प्रतिशत में 8 राज्यों की भागीदारी है। भारत में दिए गए कुल टीकों में से अकेले महाराष्ट्र को 9.48 प्रतिशत टीके दिए गए हैं।

     आठ राज्यों- महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, पंजाब, तमिलनाडु, केरल, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में कोविड के दैनिक नये मामलों में तेज बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। नये मामलों के 81.25 प्रतिशत इन आठ राज्यों से संबंधित हैं।

पिछले 24 घंटों में 81,466 नए मामले दर्ज किए गए हैं।

महाराष्ट्र में सर्वाधिक 43,183 नये मामले दर्ज किए गए हैं। 4,617 मामलों के साथ छत्तीसगढ़ दूसरे स्थान पर तथा 4,234 नए मामलों के साथ कर्नाटक तीसरे स्थान पर है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0025JP3.jpgजैसा कि नीचे दिखाया गया है, 10 राज्य दैनिक नये मामलों में बढोत्तरी प्रदर्शित कर रहे हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003WU66.jpghttps://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0049E9D.jpgभारत के कुल सक्रिय मामले 6,14,696 तक पहुंच गये हैं। अब यह देश के कुल पॉजिटिव मामलों का 5 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में कुल सक्रिय मामलों में 30,641 की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

पांच राज्यों- महाराष्ट्र, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, केरल और पंजाब की संयुक्त रुप से देश के कुल सक्रिय मामलों में 77.91 प्रतिशत की भागीदारी है। देश के कुल सक्रिय मामलों में अकेले महाराष्ट्र की लगभग 60 प्रतिशत (59.84 प्रतिशत) की भागीदारी है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image005M2WM.jpg आज भारत की कुल रिकवरी 1,15,25,039 है। राष्ट्रीय रिकवरी दर 93.68 प्रतिशत है।

पिछले 24 घंटों में 50,356 रिकवरी दर्ज की गई।

पिछले 24 घंटों में 469 मौतें दर्ज की गई।

नई मौतों में 6 राज्यों की 83.16 प्रतिशत भागीदारी है। महाराष्ट्र में सर्वाधिक मौतें (249), पंजाब में 58 दैनिक मौतें दर्ज की गईं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image006DA7G.jpgपिछले 24 घंटों में 12 राज्यों/ केन्द्र शासित प्रदेशों में कोविड-19 से एक भी मौत दर्ज नहीं की गई है। ये राज्य हैं- ओडिशा, लद्दाख (केन्द्र शासित प्रदेश), दादर नागर हवेली एवं दमन व दीव, नागालैंड, मणिपुर, त्रिपुरा, सिक्किम, लक्ष्यद्वीप, मेघालय, मिजोरम, अण्डमान एवं निकोबार द्वीप समूह तथा अरुणाचल प्रदेश।

***

एमजी/एएम/एसकेजे/डीसी

error: Content is protected !!