corona

भारत सरकार ने राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों को अब तक 17.35 करोड़ से अधिक कोविड-19 टीके की नि:शुल्क खुराकें प्रदान की हैं

PIB Delhi : राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के सहयोग के साथ “सरकार के सर्वांगीण” दृष्टिकोण के माध्यम से कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई का नेतृत्व कर रही है। टेस्ट, ट्रैक, ट्रीट और कोविड उचित व्यवहार के साथ, टीकाकरण महामारी से लड़ने के लिए भारत सरकार की पांच सूत्री रणनीति का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है।

कोविड-19 टीकाकरण के तीसरे चरण की उदार और त्वरित रणनीति एक मई, 2021 से लागू की गयी है। संभावित लाभार्थी सीधा कोविन पोर्टल (cowin.gov.in) पर या आरोग्य सेतु ऐप के जरिए पंजीकरण करा सकते हैं।

भारत सरकार ने अब तक राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों को 17.35 करोड़ से ज्यादा टीके की खुराक (17,35,07,770) प्रदान की हैं। इसमें से अपव्यय सहित कुल खपत 16,44,77,100 खुराक हैं (आज सुबह आठ बजे तक उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक)।

अभी भी राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के पास कोविड टीके की 90 लाख से अधिक खुराक (90,30,670) उपलब्ध हैं। नकारात्मक संतुलन वाले राज्य टीके की आपूर्ति से ज्यादा उपभोग (अपव्यय सहित) दर्शा रहे हैं क्योंकि उन्होंने सशस्त्र बलों को आपूर्ति किए गए टीके को शामिल नहीं किया है।

इसके अलावा अगले तीन दिनों में राज्यों/केंद्रशासित क्षेत्रों को 10 लाख से अधिक (10,25,000) खुराकें मिलेंगी।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001CWBW.jpg
https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002UGSO.jpg
https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image00320BR.jpg
https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004C2U4.jpg

***

एमजी/एएम/पीके/एसएस

error: Content is protected !!