‘पीएम-डिवाइन’ की घोषणा; इस नई योजना के लिए 1500 करोड़ रुपए आवंटित

PIB Delhi केंद्रीय वित्त और कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने आज यहां केंद्रीय बजट 2022-23 पेश करते हुए एक नई योजना, पूर्वोत्तर के लिए प्रधानमंत्री विकास पहल-पीएम-डिवाइन की घोषणा की।

17. PM's Development Initiative for North East Region (PM-DevINE).jpg

वित्त मंत्री ने कहा कि पीएम-डिवाइन को नॉर्थ-ईस्टर्न काउंसिल के जरिए लागू किया जाएगा। इस नई योजना के लिए 1,500 करोड़ रुपये का प्रारंभिक आवंटन किया जाएगा। यह आवंटन पीएम गतिशक्ति की भावना के अनुरूप बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और पूर्वोत्तर की जरूरतों के आधार पर सामाजिक विकास परियोजनाओं की फंडिंग के लिए है।

मंत्री ने आगे समझाते हुए कहा कि यह युवाओं और महिलाओं के लिए आजीविका गतिविधियों को सक्षम करेगा और विभिन्न क्षेत्रों में अंतराल को भरेगा। हालांकि, यह मौजूदा केंद्र या राज्य की योजनाओं का विकल्प नहीं होगा। केंद्रीय मंत्रालय अपनी उम्मीदवार परियोजनाओं को प्रस्तुत कर सकते हैं मगर राज्यों द्वारा प्रस्तुत परियोजनाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।

योजना के तहत फंडिंग पाने वाली परियोजनाओं की प्रारंभिक सूची नीचे दी गई है:

पीएम डिवाइन के तहत परियोजनाओं की प्रारंभिक सूची-

क्रमांकपरियोजना का नामकुल संभावित लागत (करोड़ रुपए में)
1उत्तर पूर्व भारत, गुवाहाटी (बहु-राज्य) में बाल चिकित्सा और वयस्क हेमोलिम्फोइड कैंसर के प्रबंधन के लिए समर्पित सेवाओं की स्थापना129
2नेक्टर आजीविका सुधार परियोजना (बहु-राज्य)67
3पूर्वोत्तर  (बहु-राज्य) में वैज्ञानिक जैविक कृषि को बढ़ावा देना45
4पश्चिमी हिस्से पर आइजोल बाइ-पास का निर्माण500
5पश्चिम सिक्किम में पेलिंग टू सांगा-चोलिंग के लिए पैसेंजर रोपवे सिस्टम के लिए गैप फंडिंग64
6दक्षिण सिक्किम में ढापर से भालेधुंगा तक पर्यावरण के अनुकूल रोपवे (केबल कार) के लिए गैप फंडिंग58
7मिजोरम राज्य के विभिन्न जिलों में विभिन्न स्थानों पर बांस लिंक रोड के निर्माण के लिए पायलट परियोजना100
8अन्य (पहचान होना बाकी)537
 कुल1500

***

एमजी/एएम/पीके/सीएस

error: Content is protected !!