मेरठ कैंट में 8 फरवरी से 12 फरवरी तक अखिल भारतीय खुली भर्ती रैली का आयोजन
- मेरठ समाचार (PIB Delhi) | मेरठ कैंट में आरवीसी सेंटर एंड कॉलेज की बॉयज स्पोर्ट्स कंपनी, भारतीय खेल प्राधिकरण तथा भारतीय सेना के मध्य एक संयुक्त उद्यम है। इसमें भविष्य की अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में देश की पदक विवरणिका को बेहतर बनाने और अधिक सफलता हासिल करने के लिए घुड़सवारी खेल स्पर्धा में संभावित प्रतिभाओं को चुनने एवं उन्हें इस खेल में विशेष क्षमताओं के साथ तैयार करने का प्रावधान है।
- मेरठ कैंट में आरवीसी सेंटर एंड कॉलेज की बॉयज स्पोर्ट्स कंपनी में इक्वेस्ट्रियन स्पोर्ट्स डिसिप्लिन (घुड़सवारी) के लिए अप्रशिक्षित एवं योग्य लड़कों स्पोर्ट्स कैडेट के रूप में चयन हेतु 8 फरवरी से 12 फरवरी 2022 तक अखिल भारतीय खुली भर्ती रैली का आयोजन मेरठ कैंट के आरवीसी सेंटर एंड कॉलेज में किया जायेगा।
- चयन प्रक्रिया के दौरान सभी उम्मीदवारों का आर्मी स्पोर्ट्स मेडिसिन सेंटर, स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया कोच/ऑब्जर्वर और बोर्ड ऑफ ऑफिसर्स द्वारा खेल (घुड़सवारी) स्पर्धा में शारीरिक एवं तकनीकी कौशल का परीक्षण किया जाएगा। रक्षा मंत्रालय (सेना) की आईएचक्यू, थल सेनाध्यक्ष के उप प्रमुख (आईएस एंड सी) और बीएससीसी / भारतीय खेल प्राधिकरण के द्वारा अनुमोदित इकाई का चयन अंतिम रूप से मान्य रहेगा। आखिरी मंजूरी मिलने के बाद चयनित कैडेटों को बॉयज स्पोर्ट्स कॉय में शामिल होने के लिए बुलाया जाएगा।
- . पंजीकरण के लिए रिपोर्टिंग समय: –
(अ) स्थान – आरवीसी सेंटर एंड कॉलेज, मेरठ कैंट
(ब) तिथि – 8 फरवरी 2022
(स) समय – 0700 बजे से 1000 बजे तक
प्रवेश 08 फरवरी 2022 को 1000 बजे बंद कर दिया जाएगा।
5. पात्रता मानदंड:-
- (ए) आयु:उम्मीदवारों की आयु 8 वर्ष से 14 वर्ष के बीच होनी चाहिए (लड़कों का जन्म 8 फरवरी 2008 और 08 फरवरी 2014 के बीच हुआ हो, जिसमें दोनों तिथियां शामिल हैं)। (घुड़सवारी खेलों में राष्ट्रीय/अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट उपलब्धियों वाले 15-16 वर्ष की आयु के लड़कों पर भी चयन के दौरान विचार किया जाएगा)।
6. शिक्षा :– न्यूनतम चौथी कक्षा अंग्रेजी और हिंदी के पर्याप्त ज्ञान के साथ उत्तीर्ण। अधिकतम 7वीं कक्षा पास।
7. ऊंचाई और वजन :- निम्नलिखित ऊंचाई और वजन मानदंड बीएससी नामांकन के लिए आवश्यक हैं: –
क्रम | आयु समूह | ऊंचाई (न्यूनतम ) | वजन (न्यूनतम) |
(ए) | 8 वर्ष | 134 | 29 |
(बी) | 9 वर्ष | 139 | 31 |
(सी) | 10 वर्ष | 143 | 34 |
(डी) | 11 वर्ष | 150 | 37 |
(ई) | 12 वर्ष | 153 | 40 |
(एफ) | 13 वर्ष | 155 | 42 |
(जी) | 14 वर्ष | 160 | 47 |
नोट:- सामान्यतः किसी भी तरह बदलाव या अनुरोध स्वीकार नहीं किया जाएगा। हालांकि, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रमाण पत्र या पदक रखने वाले असाधारण प्रतिभाशाली लड़कों के मामले में अधिकतम16 वर्ष तकऊंचाई व वजन मानदंड अधिक लचीले हो सकते हैं।
8. मेडिकल फिटनेस:-
(अ) चिकित्सा परीक्षण रेजीमेंट के चिकित्सा अधिकारी व स्पोर्ट्स मेडिसिन सेंटर के विशेषज्ञ द्वारा किया जाएगा।
(ब) शरीर के किसी भी भाग पर किसी भी तरह के स्थायी टैटू वाले एक भी आवेदक का चयन नहीं किया जाएगा।
(स) संदिग्ध स्थिति (बोन मैरो टेस्ट) में आयु सत्यापन के लिए कलाई का एक्स-रे किया जाएगा।
9. महत्वपूर्ण दस्तावेज:
(अ) उम्मीदवारों को अपने माता-पिता/अभिभावक के साथ दी गई तारीख को 0700 बजे से पहले आरवीसी सेंटर एंड कॉलेज, मेरठ कैंट को रिपोर्ट करना चाहिए और निम्नलिखित मूल दस्तावेजों को साथ लाना चाहिए, जिनकी जांच चयन परीक्षण के समय की जाएगी। इन प्रमाणपत्रों की न्यूनतम दो फोटोकॉपी ले जानी होगी और सभी प्रमाण पत्रों की एक सीटीसी आवेदन पत्र के साथ जमा करनी होगी: –
(ए) नगर निगम/ जन्म और मृत्यु के रजिस्टर द्वारा जारी जन्म प्रमाण पत्र की मूल प्रति।
(बी) आधार कार्ड की मूल प्रति।
(सी) आवासीय/ स्थायी निवास प्रमाण पत्र की मूल प्रति (तहसीलदार/ एसडीएम द्वारा जारी)।
(डी) शिक्षा प्रमाण पत्र/ विद्यालय से प्राप्त अंकतालिका की मूल प्रति।
(ई) ग्राम प्रधान/ स्कूल से जारी चरित्र प्रमाण पत्र का असल दस्तावेज़।
(एफ) मूलरूप में जाति प्रमाण पत्र की प्रति।
(जी) घुड़सवारी के खेल में उपलब्धियों से संबंधित प्रमाण पत्र, यदि कोई हो। अंतरराष्ट्रीय/राष्ट्रीय/सेना/राज्य/जिला स्तर पर पदक जीतने वाले उम्मीदवारों के चयन पर विचार किया जाएगा।
(एच) दस नवीनतम रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो।
(आई) इक्वेस्ट्रियन स्पोर्ट्स एप्टीट्यूड परीक्षण के लिए राइडिंग किट।
10. चयन रैली की अवधि के दौरान बोर्डिंग और लॉजिंग: उम्मीदवारों को अपने खर्च पर ही भर्ती रैली में उपस्थित होना है। स्क्रीनिंग की अवधि के दौरान, उम्मीदवारों और उनके साथ आने वाले व्यक्तियों को मेरठ में ठहरने तथा परिवहन की व्यवस्था स्वयं करनी चाहिए। कंपनी बोर्डिंग और लॉजिंग के लिए जिम्मेदार नहीं होगी। चयन रैली की पूरी प्रक्रिया के दौरान किसी भी माता-पिता को उम्मीदवारों के साथ कार्यक्रम स्थल पर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
11. चिकित्सकीय सहायता:कार्यक्रम स्थल पर तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध होगी। हालांकि, जांच /परीक्षणों के दौरान व्यक्ति को लगी किसी भी चोट के लिए आरवीसी सेंटर एंड कॉलेज की कोई जिम्मेदारी नहीं है।
12. चयन:भारतीय खेल प्राधिकरण (साई), स्पोर्ट्स मेडिसिन सेंटर (एसएमसी) और बॉयज स्पोर्ट्स कंपनी का एक समर्पित कर्मचारी दल पूर्ण पारदर्शी वातावरण में परीक्षण/ चयन का संचालन करेगा। पिता/अभिभावक को सलाह दी जाती है कि वे चयन प्रक्रिया में हस्तक्षेप न करें। किसी भी तरह की शंका होने पर, चयन टीम से संपर्क किया जाना चाहिए। इच्छुक उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वे 08 फरवरी 2022 को 1000 बजे (एएम) पीठासीन अधिकारी, चयन ट्रेल्स, मेरठ कैंट में आरवीसी सेंटर एंड कॉलेज की बॉयज स्पोर्ट्स कंपनी को रिपोर्ट करें। प्रवेश 08 फरवरी 2022 को 1000 बजे बंद कर दिया जाएगा।
13. प्रवेश /चयन प्रक्रिया तीन दिनों तक चलने की संभावना है। चयन विभिन्न प्रगतिशील चरणों में होगा। किसी भी स्तर पर अनुपयुक्त पाए जाने वाले उम्मीदवारों का चयन खारिज कर दिया जाएगा और उन्हें चयन परीक्षणों के बाद के चरणों में भाग लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
14. राज्य/सेना/राष्ट्रीय/अंतरराष्ट्रीय स्तर के पदक विजेताओं को सीमित रिक्तियों के कारण अन्य उम्मीदवारों पर प्राथमिकता होगी।
15. चयनित उम्मीदवारों को मेरठ कैंट में आरवीसी सेंटर एंड कॉलेज की बॉयज स्पोर्ट्स कंपनी में छठी से दसवीं कक्षा तक अंग्रेजी/हिंदी माध्यम से नि:शुल्क शैक्षणिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इक्वेस्ट्रियन स्पोर्ट्स डिसिप्लिन (घुड़सवारी) में गहन प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा। दसवीं कक्षा की परीक्षा उत्तीर्ण करने पर, उम्मीदवारों को सेना में भर्ती के लिए लागू चयन प्रक्रिया के माध्यम से रखा जाएगा। दसवीं कक्षा पास करने तथा 17 वर्ष और 06 महीने की आयु प्राप्त करने पर, खेल कैडेटों को सेना में भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया से गुजरना और नामांकित होना अनिवार्य है।
16. किसी भी कारण से सेना में भर्ती होने के इच्छुक नहीं होने की स्थिति में, ऐसे लड़कों के माता-पिता उन कैडेटों पर सरकार द्वारा किए गए खर्च की प्रतिपूर्ति करने के लिए उत्तरदायी होंगे। चयनित लड़कों के माता-पिता को मेरठ कैंट में आरवीसी सेंटर एंड कॉलेज की बॉयज स्पोर्ट्स कंपनी में शामिल होने से पहले इस आशय के 100/- (सौ रुपये) के गैर-न्यायिक स्टाम्प पेपर पर एक “अंडरटेकिंग” देना होगा।
17. जिन लड़कों का चयन किया जाता है, लेकिन छुपाए गए तथ्यों/गलत जानकारी/प्रगति न दिखाने या अनुशासनहीनता के कारण बाद में अयोग्य घोषित कर दिया जाता है तो प्रशिक्षण की लागत माता-पिता/अभिभावकों द्वारा सरकारी खजाने में प्रतिपूर्ति की जाएगी।
18. चयन परीक्षण के दौरान उम्मीदवार को होने वाली किसी भी हानि के लिए आरवीसी सेंटर एंड कॉलेज या चयन परीक्षण आयोजित करने वाला कोई अन्य जिम्मेदार नहीं होगा।
19. कोविड-19 एहतियाती उपाय: सभी उम्मीदवार मास्क और दस्ताने पहने होंगे और भर्ती रैली के लिए रिपोर्ट करते समय आरटी-पीसीआर नेगेटिव रिपोर्ट और नो रिस्क सर्टिफिकेट (परिशिष्ट के रूप में संलग्न नमूना प्रारूप के अनुसार) को दिखाना होगा।
20. रक्षा मंत्रालय (सेना) की आईएचक्यू, थल सेनाध्यक्ष के उप प्रमुख (आईएस एंड सी) संप्रदाय और बीएससीसी / भारतीय खेल प्राधिकरण की अनुमोदित इकाई के द्वारा चयनित लड़कों को बॉयज स्पोर्ट्स कंपनी, आरवीसी सेंटर एंड कॉलेज (मेरठ) में शामिल होने के लिए सूचित किया जाएगा। अंतिम तिथि और शैक्षणिक प्रशिक्षण शुरू करने संबंधी दिशा-निर्देश बोर्ड की कार्यवाही पूरी होने पर या जब भी रिक्ति होगी उसके बाद में जारी किए जाएंगे।
21. स्पोर्ट्स कंपनी में उम्मीदवार लड़कों का प्रवेश विशुद्ध रूप से योग्यता के आधार पर होगा।
किसी भी पूछताछ/जानकारी के लिए नीचे दिए गए पते पर संपर्क करें:-
ऑफिसर कमांडिंग, बॉयज स्पोर्ट्स कंपनी
आरवीसी सेंटर एंड कॉलेज, मेरठ कैंट – 250001
उत्तर प्रदेश
****
एमजी/एएम/एनके