राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण के तहत अब तक 168.47  करोड़ से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं

Hindi samachar ( PIB Delhi ) : पिछले 24 घंटों में 55 लाख से अधिक (55,58,760)वैक्सीन की खुराक देने के साथ ही भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 168.47करोड़ (1,68,47,16,068) से अधिक हो गया।इस उपलब्धि को 1,86,23,511 टीकाकरण सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया है।

आज सुबह 7 बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार कुल टीकाकरण का विवरण इस प्रकार से है:

स्वास्थ्य कर्मीपहली खुराक1,03,96,974
दूसरी खुराक98,91,287
 प्रीकॉशन खुराक35,61,948
    अग्रिम पंक्ति के कर्मीपहली खुराक1,83,99,460
दूसरी खुराक1,72,92,659
 प्रीकॉशन खुराक43,99,520
  15-18 वर्ष आयु वर्गपहली खुराक4,83,47,278
 दूसरी खुराक34,90,074
   18-44 वर्ष आयु वर्गपहली खुराक54,34,74,221
दूसरी खुराक41,24,71,188
  45-59 वर्ष आयु वर्गपहली खुराक20,07,39,739
दूसरी खुराक17,31,95,741
      60 वर्ष से अधिक आयु वर्गपहली खुराक12,52,01,682
दूसरी खुराक10,79,09,796
प्रीकॉशन खुराक59,44,501
    प्रीकॉशन खुराक 1,39,05,969
कुल 1,68,47,16,068

पिछले 24 घंटों में 2,46,674 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 4,00,17,088हो गई है।

नतीजतन, भारत में स्वस्थ होने की दर 95.39 प्रतिशत है।

पिछले 24 घंटे में 1,49,394 नए मरीज सामने आए हैं।

वर्तमान में 14,35,569 सक्रिय रोगी हैं। वर्तमान में ये सक्रिय मामले देश के कुल पुष्टि वाले मरीजों का 3.42 प्रतिशत हैं।

देश भर में जांच क्षमता का विस्तार लगातार जारी है। पिछले 24 घंटों में कुल 16,11,666 जांच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 73.58 करोड़ (73,58,04,280) जांच की गई हैं।

देश भर में जांच क्षमता को बढ़ाया गया है, साप्ताहिकपुष्टिवालेमामलोंकीदर12.03प्रतिशतहै, दैनिकरूपसेपुष्टिवालेमामलोंकीदर9.27प्रतिशतहै।

*****

एमजी/एएम/एजे

error: Content is protected !!